हल्द्वानी, जनवरी 6 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जीएनजी क्रिकेट ग्राउंड पर खेली जा रही सीनियर पुरुष वर्ग की जिला लीग चल रही है। मंगलवार को खराब मौसम के कारण मैच 25-25 ओवरों का कराया गया। एचसीसी ने गट्स एन ग्लोरी को 118 रनों के बड़े अंतर से पराजित किया। गट्स एन ग्लोरी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। एचसीसी ने निर्धारित 25 ओवरों में 4 विकेट खोकर 266 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। रणजी खिलाड़ी दीक्षांशु नेगी ने मात्र 50 गेंदों में 10 छक्के और 11 चौके जड़ते हुए ताबड़तोड़ 114 रन बनाए। प्रभाकर नैनवाल ने 71 और लक्ष्य नयाल ने 31 रनों की उपयोगी पारी खेली। गट्स एन ग्लोरी की ओर से शिवांश कांडपाल ने दो, मनसिमर और गौरव जोशी ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में गट्स एन ग्लोरी की टीम 25 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 1...