हल्द्वानी, फरवरी 4 -- हल्द्वानी। दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा 11 के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य रूपक पांडे ने छात्रों को जीवन में अनुशासन, परिश्रम और निरंतर आगे बढ़ने का मंत्र दिया। निदेशिका स्मृति टिक्कू्, निदेशक समित टिक्कू ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं कीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...