मथुरा, जनवरी 24 -- उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को प्राविधिक शिक्षा विभाग द्वारा राजकीय पॉलिटेक्निक कोटवन में भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गत वर्ष उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को डिप्लोमा वितरित किए गए। संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर अतुल कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। समारोह का शुभारंभ ग्राम प्रधान कमल सिंह एवं प्रधानाचार्य अतुल कुमार शर्मा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के 24 मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि टॉप तीन विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य इंजीनियर अतुल कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों से संस्था का नाम रोशन करने एवं अपने भविष्य निर्माण के लिए पूरे मनोयोग से परिश्रम करने का आह्वान किया। कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.