रुद्रपुर, नवम्बर 4 -- रुद्रपुर, संवाददाता। कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में चाणक्य लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट अकादमिक उपलब्धियों से संस्थान का नाम रोशन किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। एलएलबी सत्र 2024-25 में 77.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज की प्रतिभाशाली छात्रा मीतू गोयल ने तीन स्वर्ण पदक वाइस चांसलर गोल्ड मेडल, ठाकुर इंद्र सिंह नयाल मेमोरियल गोल्ड मेडल और गौरा देवी गोल्ड मेडल अपने नाम किए। वहीं एलएलएम वर्ग में कुमार रजत ने 79.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर वाइस चांसलर गोल्ड मेडल हासिल किया। बीए एलएलबी वर्ग में 69 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर आयुषी गुप्ता को स्वर्गीय मोहन चंद्र पांडे गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। तीनों मेधावी विद्यार्थियों को राष्ट्रपति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.