जौनपुर, अगस्त 14 -- जौनपुर, संवाददाता। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 29 वें दीक्षांत समारोह का आयोजन 6 अक्तूबर को होगा। इस संबंध में गुरुवार को कुलपति सभागार में कुलपति प्रो. वंदना सिंह की अध्यक्षता में तैयारी बैठक हुई। समिति के संयोजकों से बिन्दुवार वार्ता की गई। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने राजभवन से भेजे गए निर्देशों के बारे में संयोजकों को जानकारी दी। विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए 53 समितियों का गठन किया गया है। कुलपति ने कहा कि दीक्षांत की तैयारी के संबंध में सभी निर्देशों का प्राथमिकता के साथ पालन किया जाए। सभी संयोजक अपनी टीम के साथ लग जाएं। इस संबंध में कमेटी के संयोजक शिक्षकों से दीक्षांत समारोह को और भी बेहतर बनाएं जाने के लिए सुझाव मांगे गए। संचालन कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.