दुमका, नवम्बर 4 -- दुमका। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में आगामी दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कुलपति प्रो. कुनुल कंदीर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दीक्षांत समारोह की समुचित तैयारियों की समीक्षा की गई तथा सभी समिति के समन्वयकों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। कुलपति ने कहा कि दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय का अत्यंत महत्वपूर्ण आयोजन है, अतः इसकी तैयारियों में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं समिति सदस्यों से समन्वित प्रयास कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में डी.एस.डब्ल्यू. डॉ. जैनेन्द्र यादव, वित्त सलाहकार बृजनंदन ठाकुर, प्रॉक्टर डॉ. राजीव कुमार, रजिस्ट्रार डॉ. राजीव रंजन शर्मा, सी.सी.डी.डी. डॉ. अब्दुस सत्तार, परीक्षा नियंत्रक डॉ. रीना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.