बुलंदशहर, जनवरी 24 -- नगर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में शनिवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह और प्रधानाचार्य आरके सिंह ने किया। विधायक मीनाक्षी सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि तकनीकी शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनकर समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है। वहीं, दीक्षांत समारोह में सफलतापूर्वक पाठ्यक्रम पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। संचालन डॉक्टर प्रियंका सिंह ने किया। इस मौके पर राम अवतार सिंह, मनीष कुमार, रघु ठाकुर, बब्बू प्रधान, केशव शर्मा, ऋषभ पंडित, सुरेश शर्मा, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.