आरा, जनवरी 15 -- -टोपी और अंगवस्त्र का 23 से 25 जनवरी तक होगा वितरण -ड्रेस कोड को लेकर निर्देश जारी, बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय में आगामी 28 जनवरी को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारी तेज कर दी गयी है। समारोह में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के अंगवस्त्र वितरण और अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। दीक्षांत समारोह में विद्यार्थी भारतीय परिधान में नजर आयेंगे। मालूम हो कि दीक्षांत समारोह से गाउन और हैट हटा दिया गया है। दीक्षांत समारोह में सिर्फ भारतीय परिधान धोती-कुर्ता और साड़ी को शामिल किया गया है। जीरो माइल स्थित वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के नूतन परिसर में परीक्षा नियंत्रक प्रो अनवर इमाम की अध्यक्षता में ड्रेस कोड समिति की बैठक हुई। इसमें आयोजित होने वाले दीक्षा...