अयोध्या, अक्टूबर 13 -- अयोध्या, वरिष्ठ संवाददाता। राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का 30वां दीक्षांत समारोह सोमवार की सुबह लगभग साढ़े दस बजे शुरू हो गया। स्वामी विवेकानंद सभागार में समारोह पूर्वक राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथों 125 मेधावियों को 140 गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। 276 शोधार्थियों को उपाधि प्रदान की गई। इसके अलावा स्नातक एवं परास्नातक की एक लाख 89 हजार 119 उपाधि एवं अंक पत्र डिजिलॉकर पर अपलोड किया गया। कार्यक्रम में सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय एवं राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने बतौर अतिथि शिरकत किया। इसके पहले सुबह साढ़े दस बजे शोभायात्रा के साथ राज्यपाल ने सभागार में प्रवेश किया। राष्ट्रीय गीत के साथ विधिवत शुभारंभ किया गया। छात्राओं ने कुलगीत गाकर स्वागत किया।कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने अतिथियों का पौधा देकर स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.