भागलपुर, मार्च 25 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। टीएमबीयू में 16 फरवरी 2025 को शिक्षकों के अवकाश से जुड़ी अधिसूचना को शिथिल कर दिया गया है। उस अधिसूचना में दीक्षांत समारोह के आयोजन तक किसी भी कर्मी को अवकाश के लिए कुलपति से अनुमति लेनी थी, लेकिन सोमवार को कुलपति प्रो. जवाहर लाल के निर्देश पर कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि पुरानी अधिसूचना को शिथिल किया गया है। साथ ही कहा गया है कि जो कर्मी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से दीक्षांत समारोह की कमेटी से जुड़े नहीं है। वे लोग नियमानुसार अवकाश ले सकते हैं। निर्देश दिया है कि दीक्षांत समारोह के आयोजन की संभावित तिथि 25 अप्रैल है। इस तिथि तक परीक्षा विभाग में कार्यरत कर्मी, पदाधिकारी के साथ आयोजन कमेटी के सदस्य रविवार एवं अवकाश के दिनों में भी सामान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.