बुलंदशहर, फरवरी 10 -- दि बार एसोसिएशन खुर्जा का मंगलवार को चुनाव हुआ। एल्डर कमेटी के चेयरमैन गोपीचंद छौंकर ने बताया कि 340 मतों से 334 मत डाले गए। अध्यक्ष पद पर जयवीर सिंह और अरुण कौशिक ने चुनाव लड़ा। जिसमें जयवीर सिंह विजेता रहे। उन्हें 172 मत मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद पर भूपेंद्र और राजपाल थे। जिसमें भूपेंद्र ने 177 मत प्राप्त करते हुए जीत हासिल की। इसके अलावा महासचिव पद पर पीयूष और कोषाध्यक्ष पर गौरव शर्मा विजेता रहे। विजेताओं का अधिवक्ताओं ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर प्रेमशंकर चौहान, प्रवीण भाटी, भानु प्रताप सिंह, मुकेश राघव, सतेंद्र जादौन, खालिद, शशिपाल सोलंकी, यादवेंद्र सिंह, नरेंद्र राणा, जयराज सिंह, कुलदीप सोलंकी, राजेश शर्मा, मनी सलूजा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.