बुलंदशहर, फरवरी 5 -- दि बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी के चेयरमैन गोपीचंद छौंकर ने बताया कि गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया की गई। जिसमें अध्यक्ष पद पर जयवीर सिंह और अरुण कुमार कौशिक ने पर्चा भरा है। इसके अलावा महासचिव पद पर अरुण कुमार गौड़ और पीयूष बंसल, कोषाध्यक्ष पर गौरव शर्मा और जगवीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर भूपेंद्र चौधरी और राजपाल सिंह ने नामांकन किया है। वहीं कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर कोमल ठाकुर व राहुल निर्विरोध रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...