बोकारो, जनवरी 13 -- बोकारो। दि पेंटिकॉस्टल असेंबली स्कूल के प्राथमिक विभाग द्वारा सत्र 2025-26 के अंतर्गत आयोजित फसल दिवस सम्पन्न हुआ। प्री-नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने इस आयोजन में सक्रिय सहभागिता की। स्कूल के विद्यार्थियों ने जिम्मेदार हार्वेस्ट उत्सव मनाकर श्रम, धैर्य और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का संदेश दिया। बच्चों ने बीज बोने से लेकर फसल की कटाई तक की पूरी यात्रा को प्रत्यक्ष अनुभव किया, जिससे सीखने की प्रक्रिया रोचक और व्यवहारिक बनी। प्री-नर्सरी से प्रेप तक के विद्यार्थियों ने फूलों के पौधे लगाकर उनसे सुंदर माला, पुष्पमुकुट और कंगन तैयार किए। कक्षा पहली और दूसरी के विद्यार्थियों ने सरसों, मूंग, चना और धनिया की फसलों की कटाई कर अंकुरण की प्रक्रिया को समझा। कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों ने गाजर, मूली, चुकंदर, हल्दी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.