बोकारो, नवम्बर 29 -- बोकारो, प्रतिनिधि। दि ओरिएंटल पब्लिक स्कूल न्यू सिजुआ राधा नगर में शनिवार को कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न हाउस की टीमों ने अनुशासन, कौशल और उत्कृष्ट टीमवर्क का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्य माधवी श्रीवास्तव ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने दमदार रेड, मजबूत पकड़ और बेहतरीन रणनीति का प्रदर्शन किया, जिसे देखकर उपस्थित दर्शकों ने जोरदार उत्साहवर्धन किया। जिसमें बालक वर्ग में विजेता आनेस्टी हाउस,उपविजेता पावर हाउस व बालिका वर्ग में विजेता पावर हाउस व उपविजेता करेज हाउस बना। विजेता व उपविजेता ट...