लातेहार, अप्रैल 7 -- बेतला,प्रतिनिधि। बेतला पंचायत के ग्राम अखरा के दिहाड़ी मजदूर रामनवमी पर पिछले डेढ़ दशक से लगातार महावीरी झंडा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना करते हैं। इसबारे में पूजा समिति के राका भूईंया,प्रमोद भूईंया,सुनिल भूईंया,राजनाथ भूईंया आदि ने बताया कि ईश्वर के प्रति मन में यदि सच्ची श्रद्धा और दृढ़ विश्वास हो तो कोई भी बाधा आड़े नहीं आती। भगवान खुद से भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। यही वजह है कि प्रभु श्रीराम की कृपा से अखरा के ठेकहासेमर टोला जैसे ग्रामीण इलाके में रामनवमी पूजा महोत्सव का आयोजन अनवरत जारी है। वहीं ग्रामीणों ने वर्ष 2009 ई में टोले के बुजुर्ग महाबीर भूईंया द्वारा रामनवमी पूजा की शुरुआत किए जाने की बात बताई। साथ ही रामनवमी जुलूस का विसर्जन आज (सोमवार को) परंपरागत तरीके से शिवसागर तालाब सरईडीह में किए जाने की बात कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.