कौशाम्बी, फरवरी 8 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बिदांव गांव निवासी एक श्रमिक की दिहाड़ी का पैसा मांगने पर बेरहमी से पिटाई की गई। इससे उसका हाथ टूट गया। आरोपी ने बिहार ले जाकर पीड़ित से छह माह तक मजदूरी भी कराई। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बिदांव निवासी भोंदू पुत्र इंद्रपाल सरोज ने बताया कि इलाके के अहमतिया गांव का लवकुश सरोज ईंट-भट्ठों पर ठेकेदारी करता है। पीड़ित की मानें तो उसको 21 हजार रुपये प्रति माह देने का वादा कर लवकुश बिहार लेकर गया था। वहां पर भट्ठे पर छह महीने तक मजदूरी कराई। आरोपी ने कुछ रुपये दे दिए और 50 हजार रुपये रोक लिया। बीते 21 जनवरी को तकादा करने पर उसने बेरहमी से पिटाई कर बायां हाथ तोड़ दिया। दोबारा पैसा मांगने पर जानलेवा धमकी दी। इलाज कराने के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.