साहिबगंज, दिसम्बर 3 -- साहिबगंज। ठंड का मौसम शुरू होने के बाद से पिकनिक स्पॉटों पर लोगों की भीड़ सैर सपाटे व पिकनिक मनाने को लेकर पहुंचने लगी है। कोई सैर करने तो कोई प्राकृतिक वादियों का नजारा देखने पहुंच रहे हैं। यूं तो जिला में कई प्राकृतिक, धार्मिक व ऐतिहासिक स्थल हैं। वहां सालोंभर लोग सैर-सपाटे के लिए पहुंचते हैं। लेकिन ठंड के मौसम में और खासकर दिसम्बर के शुरू से जनवरी के प्रथम सप्ताह तक इन स्थलों पर सैर सपाटा व पिकनिक करने वाले लोगों की अच्छी भीड़ पहुंचती है। क्रिसमस के पहले से लेकर अंग्रेजी नये साल तक जिला के विभिन्न पिकनिक स्पॉट गुलजार रहता है। स्थिति यह है कि विदेशों से भी जिला के ऐतिहासिक स्थानों पर सालोंभर आते हैं । कई दूसरे राज्यों से स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी भी शैक्षणिक भ्रमण आदि को लेकर भारी संख्या में पहुंचते रहते हैं। जिला क...