गोंडा, नवम्बर 30 -- गोण्डा, संवाददाता। नवंबर माह के आखिरी दिन रविवार को आसमान पर छिटपुट बादलों के बीच सिहरन भरी सर्दी का अहसास हुआ। दिसंबर माह में अब धीरे-धीरे तापमानों में गिरावट के साथ सर्दी का अहसास बढता जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह भी आसमान साफ व मौसम शुष्क ही बना रह सकता है। साथ ही तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट भी हो सकती है। रविवार को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री व अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान आसमान पर हल्के-फुल्के बादल भी नजर आए। अब आने वाले 24 से 48 घंटों के दौरान आसमान साफ ही रहेगा। बीते 24 घंटो में तापमान में शनिवार को दर्ज किए गए न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री व अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री के मुकाबले एक से डेढ डिग्री की गिरावट रही। मौसम विभाग के अनुसार देश के उत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.