मैनपुरी, दिसम्बर 1 -- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा दिसंबर माह में टीका उत्सव अभियान का आयोजन होगा। जिसमें जनपद के 0 से 5 वर्ष तक के उन बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा जो टीकाकरण से वंचित रह गए हैं। अभियान का मुख्य उद्देश्य 100 प्रतिशत टीकाकरण कवरेज सुनिश्चित कराना है, जिससे बच्चों को डिप्थीरिया, पर्टुसिस, टेटनस, पोलियो, खसरा, हेपेटाइटिस बी जैसी घातक बीमारियों से बचाया जा सके। सीएमओ डा. आरसी गुप्ता ने कहा कि अभियान के प्रथम दिन नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य हिन्दपुरम में अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वह अपने बच्चों को नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर लाएं और समय पर टीके लगवाएं। वहीं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अजय कुमार ने कहा कि टीका उत्सव के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व सामुदायिक स्वास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.