बोकारो, फरवरी 6 -- बेरमो। बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी के जमा दो विद्यालय एवं मध्य विद्यालय के 12 संविदा शिक्षकों को विगत दो माह दिसंबर एवं जनवरी का वेतन भुगतान की मांग की है। इसे लेकर इन शिक्षकों में एसके झा, ईशा कुमारी, बीडी मिश्रा, कुमारी शोभा पांडेय, विभा सिन्हा, एचके सिंह, शबनम परवीन, शबाना परवीन, अंजना प्रसाद, कृष्णा कुमार मिश्रा, नीलम कुमारी व विकास कुमार पांडेय ने संयुक्त हस्ताक्षरयुक्त पत्र महाप्रबंधक एचआर को लिखा है। इसके अतिरिक्त केवल ग्रीष्मकालीन अवकाश और दुर्गापूजा की छुट्टियों को ही अवकाश माना जाए और शेष महीनों के लिए पूरे महीने का वेतन दिये जाने की भी मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...