मोतिहारी, जनवरी 8 -- मोतिहारी, निसं। मोतिहारी पुलिस ने जिले में दिसंबर माह में अलग-अलग थाना क्षेत्र में छापेमारी कर कुल 2343 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसमें हत्याकांड के 26, हत्या के प्रयास कांड में 193, दहेज हत्या में 3, लूट कांड में 8, दुष्कर्म कांड में 2, पॉक्सो कांड में 15, पुलिस पर हमला मामले में 8, एनडीपीएस एक्ट मामले में 37, चोरी के कांड में 67, आर्म्स एक्ट के कांड में 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 692 वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया है। जबकि 544 इश्तेहार का तामिला कराया गया है। वहीं 140 कुर्की की कार्रवाई हुई है। 6920 वारंट का निष्पादन किया गया है। गिरफ्तार 2343 अभियुक्तों में से 1516 को पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने दी। शराब तस्करों पर भी हुई कार्रवाई : द...