मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि में पैट 2023-24 के इंटरव्यू का अबतक अता-पता नहीं है। पैट का रिजल्ट विवि प्रशासन ने दिसंबर में जारी किया था। इसके बाद छात्रों का इंटरव्यू होना था। इंटरव्यू के रिजल्ट के बाद पीएचडी में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होगी। विभागाध्यक्षों ने बताया कि उनके पास विवि प्रशासन से पैट के इंटरव्यू के लिए कोई पत्र नहीं आया है। पैट इंटरव्यू नहीं होने पर गुरुवार को कई छात्र डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सिंह से मिलने पहुंचे। छात्रों ने कहा कि दूसरे विश्वविद्यालय में पैट का इंटरव्यू हो रहा है, लेकिन बीआरएबीयू में इसका कोई पता नहीं है। पैट 2023-24 में 1640 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 335 छात्र ही सफल हुए थे। जनवरी तक इंटरव्यू हो जाना चाहिए था, लेकिन 19 फरवरी बीतने के बाद भी विवि प्रशास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.