झांसी, दिसम्बर 22 -- लगातार बढ़ रहा जाड़ा लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है। जाड़ा और कोहरे के चलते सांस से जुड़ी बीमारियों के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अस्थमा और फेफड़ों की पुरानी बीमारी से ग्रसित मरीजों की दिक्कत बढ़ गई है। जिला अस्पताल और मेडिकल में महज 48 घंटों में 1168 मरीजों ने ओपीडी में पर्चा बनवाया। जिसमे करीब 60 से अधिक मरीज सांस, अस्थमा और फेफड़े से संबंधित थे। बढ़ता जाड़ा, कोहरा और प्रदूषण के कारण सांस संबंधी बीमारियों में इजाफा हुआ है। ठंड, कोहरा और बढ़ी नमी के कारण सांस की नलियों में संक्रमण और एलर्जी बढ़ रही है। सीने में जकड़न, तेज खांसी, घरघराहट, सांस फूलना, नाक बहना, गले में खराश और दमा के दौरे जैसी शिकायतों के साथ उपचार के लिए मरीज पहुंचे। अस्पताल में बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। चिकित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.