प्रयागराज, दिसम्बर 25 -- कड़ाके की ठंड के बीच आवारा कुत्ते खुंखार हो रहे हैं। दिसंबर में कुत्तों के काटने के मामले में इजाफा देखा जा रहा है। बड़ों के साथ बच्चे भी इनका शिकार बन रहे हैं। शहर के बेली और कॉल्विन अस्पताल में एंटी-रैबीज लगवाने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। एक से लेकर 20 दिसंबर तक जिले में 7896 लोगों को एंटी-रैबीज के इंजेक्शन लगाए गए। इसमें 7100 से अधिक नए लोग शामिल रहे। आवारा कुत्तों के साथ पालतू कुत्ते भी लोगों को जख्म दे रहे हैं। बेली अस्पताल में एक से 20 दिसंबर के बीच 3570 लोगों को एंटी-रैबीज इंजेक्शन लगाए गए, जबकि नंवबर में इसी अवधि में 2900 लोगों को एंटी-रैबीज इंजेक्शन लगाए गए थे। वहीं कॉल्विन अस्पताल में एक से 20 दिसंबर के बीच 3530 लोगों को एंटी-रैबीज इंजेक्शन लगाए गए। बेली और कॉल्विन के अलावा सीएचसी में 10 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.