जमुई, जनवरी 30 -- जमुई। हिन्दुस्तान संवाददाता राज्य सरकार के मुखिया नीतीश कुमार ने एक जुलाई से घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री कर दिया है। उसके बाद भी जिले के उपभोक्ताओं द्वारा बिजली की चोरी लगातार किया जा रहा है। बिजली की चोरी जिले में इतनी बढ़ गई है कि दिसंबर माह में 1542 उपभोक्ता का कनेक्शन काटा गया जबकि जिले के 182 उपभोक्ता पर बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाने पर एफआईआर दर्ज हुआ है। पूरे जिले की अगर आंकड़ा लिया जाए तो जमुई शहरी में दिसंबर माह में 15 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुआ है। वहीं जमुई ग्रामीण में 17 खैरा प्रखंड में 9, गिद्धौर प्रखंड में 12, लक्ष्मीपुर में 12, बरहट प्रखंड में 12, झाझा में 8, सोनो में 12, चकाई में 12, बोरवा में 5, सिमुलतला में 3, माधोपुर में 10, सिकंदरा में 26, अलीगंज में 21 उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज किया गया ह...