संभल, दिसम्बर 11 -- पूस माह के बीच गुरुवार तड़के मौसम ने अचानक करवट ले ली। कई दिनों से कोहरे की अनुपस्थिति के बाद जिले में इस सीजन का पहला घना कोहरा छा गया। देर रात हवा थमने के बाद हल्की धुंध धीरे-धीरे घने कोहरे में बदल गई और सुबह होते-होते संभल, चंदौसी, असमोली सहित पूरे जनपद में दृश्यता 5 से 10 मीटर तक सिमट गई। सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चलते दिखे और आम जनजीवन प्रभावित हो गया। गुरुवार सुबह शहर की मुख्य सड़कें, गलियां और हाईवे मोटी कोहरे की चादर में ढके रहे। कम विजिबिलिटी के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन हेडलाइट जलाकर सावधानी से चलते नजर आए। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हुई, वहीं आम लोग भी जरूरी कामों के लिए घरों से देर से निकले। चंदौसी में गुरुवार का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री जबकि अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभल शहर में ...