गढ़वा, जनवरी 21 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। डीसी दिनेश यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए फरियादियों की समस्याओं को डीसी ने गंभीरतापूर्वक सुनकर उसके शीघ्र एवं समयबद्ध निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान तोरेलावा से आए ग्रामीणों ने शिकायत की कि उनके जन वितरण प्रणाली डीलर द्वारा दिसंबर 2025 माह का राशन वितरण नहीं किया गया है। उससे उन्हें भोजन की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उसपर डीसी ने संबंधित पदाधिकारी को मामले की जांच कर दोषी व्यक्ति पर कार्रवाई करते हुए अविलंब राशन वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनसुनवाई कार्यक्रम में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, स्वास्थ्...