शाहजहांपुर, जनवरी 4 -- मिर्जापुर कलान क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की खबर है। कोला घाट पर निर्माणाधीन नए पुल का कार्य यदि तय समय पर चलता रहा तो दिसंबर तक पूरा हो सकता है। इस पुल का निर्माण कार्य फरवरी 2025 में शुरू हुआ था, जिस पर करीब 166 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। नया पुल तैयार होने से मिर्जापुर कलान समेत आसपास के ग्रामीण और कटरी क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी। फिलहाल कोला घाट के पुराने पुल पर हाइट गेज लगाकर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है, जिससे ट्रकों, बसों और व्यावसायिक वाहनों को लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। इससे व्यापार और दैनिक आवाजाही दोनों प्रभावित हो रही हैं। नए पुल के बन जाने से यह समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी और भारी वाहनों का सुचारू संचालन संभव हो सकेगा। कटरी क्षेत्र के लिए यह पुल सौगा...