पीलीभीत, दिसम्बर 8 -- पीलीभीत। शनिवार की रात से बने माहौल के बाद रविवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। रविवार को सुबह आठ बजे के बाद तक दिखे घने कोहरे के कारण ठंडक बढ़ गई है। दिसंबर में पहली बार दिखे कोहरे ने लेागों को उत्साहित कर दिया। हालांकि दस बजते बजते धूप खिल उठी और लोगों को बडी राहत मिली। कोहरे में सड़के हाईवे और गली मोहल्ले गुम से दिखे। राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के डा.एसएस ढाका ने बताया कि अधिकतम तापमान रविवार को तेजी से गिरा। यही वजह रही कि सर्दी अचानक से बढ़ी है। अधिकतम तापमान 20.5 और न्यूनतम 7.4 डिग्री तापमान के कारण लोग सुबह से लेकर शाम तक रजाई और गरम लिबास में देखे गए। रविवार होने के कारण व्यंजन बना कर अपनों के साथ खाए जाने का क्रम घर परिवारों चलता रहा। बताया गया है कि अधिकतम तापमान बढ़ने से अब सर्दी घातक साबित हो सकती है। ऐसे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.