संभल, दिसम्बर 10 -- संभल। दिसंबर की शुरुआत ने इस बार मौसम के स्वभाव को बदल दिया है। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। दिन के समय लगातार बनी गर्माहट को लेकर यह अटकलें भी तेज हो गई हैं कि कहीं यह जलवायु परिवर्तन का संकेत तो नहीं है। मौसम में इस बदलाव से न केवल आम जनजीवन बल्कि कृषि और पर्यावरण पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2024 के दिसंबर के पहले सप्ताह में जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि दिसंबर 2025 की शुरुआत में अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। इस तरह न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.