विकासनगर, जनवरी 1 -- देहरादून जिले के जनजातीय क्षेत्र जौनसार-बावर में उपभोक्ताओं को दिसंबर माह का सरकारी राशन नहीं मिला। जिससे कार्डधारक परेशान हैं। राशन विक्रेताओं की माने तो दिसंबर माह का राशन अभी तक उनके पास नहीं पहुंचा है। जिसके कारण राशन का वितरण नहीं हो पाया। पूर्ति विभाग की माने तो इस सप्ताह गोदामों तक राशन पहुंचा दिया जाएगा। देहरादून जिले के जनजातीय क्षेत्र जौनसार-बावर में सरकारी राशन के लिए सात गोदाम है। जनवरी माह शुरू हो गया है, लेकिन इन गोदामों में अभी तक भी दिसंबर का राशन नहीं पहुंचा है। गोदामों में राशन न पहुंचने के कारण सरकारी सस्ता गल्ले की दुकानों में भी राशन नहीं पहुंचा। राशन न मिलने से उपभोक्ताओं में आक्रोश है। रोज उपभोक्ता ई-केवाईसी कराने राशन डीलरों की दुकान पर पहुंच रहे हैं, लेकिन वहां से उन्हें बिना राशन के ही मायूस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.