देहरादून, दिसम्बर 15 -- उत्तराखंड में दिसंबर का महीना लगभग आधा बीत चुका है, लेकिन बारिश और बर्फबारी न होने से किसान गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। नवंबर और दिसंबर में आमतौर पर होने वाली हल्की बारिश और बर्फबारी यहां होती रही है। नंबवर में 98 फीसदी कम बारिश हुई, जबकि 14 दिसंबर तक राज्य में एक बूंद भी बारिश नहीं होने से संकट गहरा रहा है। इसका असर आगे की फसलों पर भी पड़ेगा।सेब उत्पादकों की चिंता बढ़ी उत्तरकाशी के सेब उत्पादक परेशान हैं। सेब के लिए 25 दिन का चिलिंग ऑवर्स जरूरी हैं। बागवान महेश पंवार कहते हैं कि सेब के लिए बर्फबारी जरूरी है। बारिश और बर्फबारी नहीं हुई है। अगर इस महीने में आगे भी ऐसा रहता है और जनवरी में भी बर्फ नहीं गिरी तो सेब किसानों को बड़ा नुकसान होगा। चमोली जिले के गौर सिंह, उर्गम घाटी के किसान रघुवीर सिंह नेगी कहते हैं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.