घाटशिला, फरवरी 1 -- पोटका। प्रखंड के दिशोम सोहराय कमेटी रसूनचोपा द्वारा रविवार को स्थानीय दिवंगत सनातन माझी चौक में सेवानिवृत्त शिक्षक मुचीराम माझी को सम्मानित किया गया। कमेटी के पदाधिकारी शशधर हांसदा, सुशील हांसदा सहित अन्य ने शिक्षक मुचीराम को शाल ओढ़ाकर तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया। मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षक शिक्षा का प्रकाश फैलाकर समाज को आगे बढ़ाने में महती भूमिका अदा करता है। सेवानिवृत्त शिक्षक मुचीराम माझी वर्ष 1994 से 2026 तक 32 वर्ष सरकारी शिक्षक के रूप में सेवा प्रदान कर 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए। हम सभी इनके सुखमय जीवन की कामना करते हैं। इस अवसर पर फुदान हेंब्रम, नागेंद्र हांसदा,असीत मंडल, तुषार मंडल,सुनाराम हेंब्रम,जादूनाथ टुडू,प्रभेद हांसदा सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.