घाटशिला, जनवरी 11 -- मुसाबनी। झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कार्यालय में पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन के नेतृत्व में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82 वीं जन्म जयंती एवं जमशेदपुर के पूर्व सांसद शहीद सुनील महतो की 56 वीं जयंती मनाई गई। इस मौके पर नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा दोनों की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया एवं सभी ने सर झुका कर दोनों नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित किया। मौके पर प्रधान सोरेन एवं पार्टी के केंद्रीय सदस्य शंकर चंद्र हेम्ब्रम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड अलग राज्य के पुरोधा एवं पार्टी के संस्थापक सदस्य व झारखंड के सर्वमान्य नेता स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन के झारखंड राज्य के लिए किए गए कार्यों को हमेशा याद रखा जाएगा, एवं शहीद सुनील महतो के ...