जमशेदपुर, जनवरी 10 -- झारखंड मुक्ति मोर्चा की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के द्वारा आयोजित दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल कप क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत कोऑपरेटिव कॉलेज मैदान में शनिवार को हुई। उद्घाटन सत्र में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने गुरु जी के चित्र पर माल्यार्पण कर टूर्नामेंट की शुरुआत की। कोऑपरेटिव कॉलेज में खेले जा रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन मेमोरियल कप क्रिकेट टूर्नामेंट में झामुमो के सभी नेता और कार्यकर्ता राजनीति छोड़ खेल के मैदान में अपने नेताओ और कार्यकर्ताओं से मुकाबला करते नजर आये। यह टूर्नामेंट टेनिस बॉल से खेला जा रहा है। 6 ओवर के इस टूर्नामेंट में कल 16 टीमें हिस्सा ले रही है। इस टूर्नामेंट में मंत्री, सांसद, विधायक भी अपने खेल का हुनर दिखा रहे। टूर्नामेंट की शुरुआत में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.