कोडरमा, अगस्त 12 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से सोमवार को पिपचो में पार्टी के संस्थापक और झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह ने किया। अशोक सिंह सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरुजी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित करते हुए 20 सूत्री अध्यक्ष इस्लाम अंसारी ने कहा कि शिबू सोरेन के संघर्ष और त्याग ने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई। वे सदैव गरीबों, किसानों और मजदूरों की आवाज बने रहे। इस दौरान अंत में सभी ने उनके अधूरे सपनों को पूरा करने और उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। नौशाद आलम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.