सिमडेगा, जनवरी 11 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झामुमो जिला समिति के तत्वावधान में रविवार को पार्टी के संस्थापक, दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन की 82 वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम सिमडेगा स्थित अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जयंती मनाई गई। साथ ही गरीबों एवं असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। यह जयंती दिशोम गुरु के स्वर्गवास के पश्चात पहली बार मनाई गई, जिसमें झामुमो के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लेकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के विचारों और कार्यों से निरंतर प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि गुरु जी की शिक्षाओं को आत्मसात कर ही झारखंड का समुचित विकास संभव है। इसके लिए हम...