बोकारो, अगस्त 6 -- बोकारो। झारखंड के जननायक और झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गुरु गोविंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस में शोक व्यक्त किया है। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष तरसेम सिंह, सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की। संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष, सादगी और जनसेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने झारखंड की पहचान और अधिकारों की लड़ाई में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनका जाना न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.