रामगढ़, अगस्त 9 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला डाक बंगला परिसर स्थित गुनगुन पैलेश में शुक्रवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से शोकसभा का आयोजन कर पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावभिनी श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया। पूर्व प्रत्याशी बजरंग महतो व जिला उपाध्यक्ष जनार्दन पाठक ने कहा कि झारखंड राज्य के गठन में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि वे एक युग पुरुष थे, हम सबों के मार्गदर्शक व झारखंड के आत्मा थे। उनके निधन से झारखंड को अपूर्णीय क्षति हुई है। कार्यकर्ताओं ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही सीएम व उपायुक्त से मिलकर गोला डीवीसी चौक का नाम शिबू सोरेन चौक रखने और गोल चक्कर का निर्माण कर उसमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.