चाईबासा, अगस्त 5 -- - झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के निधन को लेकर मंगलवार को जिला बार एसोसिएशन प्रांगण में अधिवक्ताओं द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में बार एसोसिएशन के महासचिव फादर अगस्तीन कुल्लू, एवं अधिवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता राजा राम गुप्ता ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आकस्मिक निधन को राज्य के लिए अपूरणीय क्षति बताया। आदरणीय गुरुजी हमारे राज्य के पथ प्रदर्शक थे। झारखंड राज्य निर्माण में गुरु जी की अहम भूमिका थी। शोक सभा में अधिवक्ताओं द्वारा उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। वहीं उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। मौके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता निरंजन प्रसाद साव, सतीश चंद्र महतो, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कैसर परवेज़, किशोर महतो, गौरांग महत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.