गुमला, अगस्त 6 -- सिसई, प्रतिनिधि। सिसई प्रखंड स्थित टाना भगत हॉल में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य निर्माण आंदोलन के प्रखर नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरुजी की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित गुमला जिला महासचिव सह सिसई प्रखंड पर्यवेक्षक फिरोज आलम ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन न केवल झारखंड बल्कि पूरे भारत में एक प्रख्यात आंदोलनकारी के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन झारखंड के अधिकारों और पहचान की लड़ाई को समर्पित कर दिया। सिसई प्रखंड अध्यक्ष बैबूल अंसारी ने कहा कि गुरुजी राजनीति के ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने झारखंड की राजनीति को दिशा दी। उनका जाना झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। हम सभी उनके पदचिन्हों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.