गढ़वा, जून 28 -- गढ़वा/श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संस्थापक संरक्षक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए जिला मुख्यालय और श्रीबंशीधर नगर में मंदिरों में शनिवार को विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय स्थित गढ़देवी मंदिर में हवन-पूजन के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने यज्ञ के माध्यम से मंत्र उच्चारण कर शिबू सोरेन के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की। मौके पर जिला अध्यक्ष शंभु राम, चंदन जायसवाल, रेखा चौबे, आशीष अग्रवाल, मनीष कमलापुरी, दीपमाला कुमारी, राजा सिंह, संजय सिंह छोटू, प्रियम सिंह, अजय सिंह, चंदा देवी, गिरजा देवी, पुष्पा देवी, लीलू देवी, संगीता देवी सहित अन्य मौजूद थे। उधर श्रीबंशीधर नगर मंदिर में भी कार्यकर्ताओं ने विशेष हवन पूजन किया। पंडित श्रीकांत मिश्रा व आचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.