कोडरमा, अगस्त 7 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के उपरांत कोडरमा स्थित एक होटल में सर्दलीय शोकसभा का आयोजन कांग्रेस के नगर अध्यक्ष राजू सिंह के अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनोज सहाय पिंकू, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष असद खान आदि मौजूद थे। इस दौरान शिबू सोरेन जी के तस्वीर पर मालार्पण कर शोक व्यक्त की गई। मौके पर कांग्रेस नेता मनोज सहाय पिंकू ने कहा कि उनकी निधन से झारखंड की राजनीति को गहरा झटका लगा है, शिबू सोरेन एक नेता नही बल्कि झारखंड आंदोलन के प्रखर योद्धा थे। वहीं प्रकाश रजक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन से झारखंड की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन ने आदिवासियों के अधिकारों और पहचान की लड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.