रामगढ़, अगस्त 5 -- मांडू, निज प्रतिनिधि। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक एवं झारखंड आंदोलन के नायक शिबू सोरेन के निधन की खबर से पूरे मांडू प्रखंड में शोक की लहर फैल गई है। गुरुजी के निधन की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में मातम छा गया। गुरुजी को इस क्षेत्र से काफी लगाव था। यहां के विस्थापित और मजदूरों के हित में कई कार्य किए। पूंडी परियोजना में विस्थापित परिवारों के सदस्यों के बीच गुरुजी ने कैंप लगाकर नियुक्ति पत्र बांटे थे। झारखंड सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री फागू बेसरा ने गुरुजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुजी झारखंड की आत्मा थे। उनका जीवन आदिवासी समाज और राज्य के हक-अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि गुरुजी का जाना एक युग का अंत है। राज्य की जनता उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.