रामगढ़, अगस्त 5 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि आजसू पार्टी के केन्द्रीय महासचिव और पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि गुरू जी झारखंड आंदोलन के जनक के रूप में झारखंडी कला संस्कृति को अझुण रखने, महाजनी प्रथा के खिलाफ बिगुल फूकने वाले, जनजातीय समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने, शिक्षित समाज का निर्माण करने और झारखंडी अस्मिता की रक्षा करने के लिए सदैव याद किए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि गुरू जी बतौर लोकसभा सांसद, राज्य सभा सदस्य, विधायक, केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री के रूप में अपनी व्यापक और उल्लेखनीय पहचान बनाई थी। अभी गुरु जी को झारखंड की आवश्यकता थी। उनका मार्गदर्शन हम झारखंडियों के लिए जरूरी थी। मगर उनका हम सबों के बीच से चला जाना अत्यंत दु:खदाई व पीड़ा दायक है। उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.