गाजीपुर, जनवरी 21 -- गाजीपुर। जनपद स्तरीय जिला समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। परियोजना निदेशक ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता सांसद एवं समिति अध्यक्ष अफजाल अंसारी करेंगे। इसमें सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष गाजीपुर, मुहम्मदाबाद व जमानियां, प्रमुख सहित समिति सदस्य और जिले के समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...