मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 3 -- मुजफ्फरपुर, खेल संवाददाता। मुजफ्फरपुर की दिशा कुमारी (4 अंक) ने भागलपुर में मंगलवार को आयोजित बिहार अंडर-9 व प्रेरणा चौधरी (3 अंक) ने बिहार अंडर-7 चेस चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया। इस चैम्पिनशिप के अंडर-17 बालक वर्ग में मुजफ्फरपुर के देवराज विजेता और यश रमन उपविजेता बने। अंडर-15 में मुजफ्फरपुर की अग्ररिमा उपविजेता और बालक वर्ग में तेजस शांडल्यि उपविजेता रहे। ये खिलाड़ी 27 से 31 दिवंबर तक गुवाहाटी में होने वाले नेशनल चैम्पियनशिप में भाग लेंगे। मुजफ्फरपुर चेस एसोसिएशन के कोच सह एसोसिएशन के वरीय उपाध्यक्ष आभाष कुमार ने बताया कि भागलपुर में विजेता व उप विजेता बने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस उपलब्धि पर एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार, हिमांशु कुमार, अभिजीत कुमार, मनीष कुमार ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.