गुमला, जनवरी 8 -- गुमला, संवाददाता। चंदाली स्थित समाहरणालय के सभागार में गुरूवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद सुखदेव भगत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सांसद ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।सांसद ने सभी विभागों को दिशा समिति की बैठकों को गंभीरता से लेने और पूर्व में दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग व एनएचएआई से जुड़े कार्यों की समीक्षा के दौरान डुमरी पथ,जशपुर-महुआटांड़ पथ और गुमला-पलमा बाइपास सड़क निर्माण में गुणवत्ता व देरी को लेकर जनप्रतिनिधियों ने सवाल उठाए। कुटलू घाटी क्षेत्र में घटिया सामग...