धनबाद, जून 18 -- धनबाद। धनबाद में आयोजित दिशा की बैठक में धनबाद के जनप्रतिनिधि नाराज हुए। सांसद ढुलू महतो समेत सभी विधायक ने बैठक में मुद्दा उठाते हुए कहा कि पिछली बैठक में जो भी निर्णय लिए गए थे, उसमें एक पर भी काम नहीं हुआ। ऐसे में बैठक करने का कोई मतलब नहीं होता है। यह बैठक सिर्फ कोरम पूरा करने के लिए की जा रही है। वहीं उपायुक्त आदित्य रंजन ने जनप्रतिनिधियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह अभी नए हैं और जल्द ही जिला के अधिकारियों के साथ बैठक कर पुराने मुद्दे पर काम शुरू करेंगे। बैठक ने निर्णय लिया गया की दो महीने के अंदर फिर से दिशा की बैठक होगी और अब तक हुए कामों की समीक्षा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.