रांची, फरवरी 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने कहा है कि झारखंड सरकार द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत बजट दिशाहीन है और गरीब एवं मध्यम वर्ग विरोधी है। बजट की राशि 10,000 करोड़ बढ़ाकर जनता की आंख में धूल झोंका जा रहा है। सरकार विगत बजट की आबंटित राशि का मात्र आधा पैसा ही खर्च कर पाई है, जिससे राज्य में विकास ठप है। सरकार ने बजट के माध्यम से छात्रों-युवाओं के साथ साथ आदिवासी, दलित, पिछड़ों, अल्पसंख्यक सबों को छलने का कार्य किया है। बकाया छात्रवृत्ति और रोजगार के मुद्दे पर बजट में कोई पहल नहीं की गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन केंद्र सरकार से राशि नहीं मिलने का रोना रोते हैं, जबकि वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सदन में कहते हैं कि उनके पास पर्याप्त पैसा है। बजट में सरकार ने 10,000 करोड़ की ...